यह दुर्भाग्य है कि जिस देश में बुद्ध का जन्म हुआ, ज्ञान की प्राप्ति हुई और उन्हें महापरिनिर्वाण प्राप्त हुआ, उसी देश में बुद्ध के अनुयायियों की संख्या एक करोड़ से भी कम है । इसका कारण असल मे इस देश में फैली तमाम भ्रांतियां हैं। इस चैनल का उद्देश्य सत्य को सबों के सम्मुख प्रस्तुत करना है। इस चैनल का उद्देश्य कदापि बौद्ध धर्म में धर्मांतरण नहीं है। भ्रम के बादलों को हटा देने का एक प्रयास ईमानदारी से किया जा रहा है। बादल हट जाएंगे तो सूर्य का प्रकाश स्वतः ही प्रगट हो जाएगा। मेरा पूर्ण विश्वास है कि बुद्ध का संदेश सूर्य के समान है। उसे किसी सहारे की जरूरत नहीं है। अगर अपने बल बूते पर बुद्ध की शिक्षा समस्त संसार में जा सकती है तो फिर यह हमारे देश में भी क्यों नहीं घर घर पहुंच सकती है? इसे पुनः स्पष्ट करना जरूरी है कि इस चैनल का उद्देश्य लोगों को बौद्ध धर्म में धर्मांतरण कराना नहीं है।

निवेदन है कि इस चैनल को सब्सक्राइब करें एवं ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।


15:01

Shared 6 months ago

329 views