नमस्कार!
जय हिंद!
वंदे मातरम!
साथियों,

मैं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का गायक,कालजयी सन्यासी स्वामी विवेकानंद का अनुचर,शिक्षा का सिपाही,हर किसी की सहायता को प्रेरित, 'राष्ट्रसेवा के लिए प्रतिबद्ध" भारत का एक आम नागरिक हूँ।

साथियों!

यह यूट्यूब चैनल को मैंने अपने प्यारे छोटे भाई अम्बुज को समर्पित किया है।जिसका 28 नवम्बर 2018 को एक सड़क दुर्घटना में देहांत हो गया था।

वास्तव में मैं #AMBUJTV चैनल के माध्यम से अपने छोटे भाई की दुःखद मृत्यु के गम से उबरने का प्रयास कर रहा हूँ।वह एक अत्यंत प्रतिभाशाली उभरता हुआ शानदार क्रिकेट खिलाड़ी था।साथ ही साथ सभी मानवीय गुणों से पूर्ण एक उच्च कोटि का इंसान था।

इस चैनल के माध्यम से मैं विभिन्न क्षेत्र में उभरते हुए प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करने का तथा उनकी प्रतिभा को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा।

इसलिए आपसभी से निवेदन है कि मेरे इस चैनल से जुड़कर मेरी मुहिम को अपना आशीर्वाद और समर्थन प्रदान करें।

"मैं आग हूँ और जलना मेरा काम है, मुझसे तुम किसी का घर जलाओ या किसी अंधेरे घर में दिया जलाओ यह तुम्हारा काम है"

धन्यवाद!
वंदे मातरम!


1:25

Shared 1 year ago

164 views